फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Gave Tribute to Martyr Captain Sunil Chowdhary

Kathua News: दो आतंकियों को ढेर करने वाले बलिदानी कैप्टन सुनील को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Gave Tribute to Martyr Captain Sunil Chowdhary
शहीद कैप्टन सुनील चौधरी के शहीदी दिवस पर उनकी तस्वीर को स्नेह कर महसूस करतीं उनकी मांं।फोटो अनि
-कठुआ में स्मारक स्थल पर कार्यक्रम, विधायक, माता-पिता व सैन्य अधिकारियों ने किया याद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। सेना मेडल व कीर्ति चक्र से सम्मानित बलिदानी कैप्टन सुनील चौधरी के बलिदान दिवस पर सोमवार को कठुआ में उनके स्मारक स्थल पर कार्यक्रम करवाया गया। समारोह में उनकी बटालियन के सदस्यों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों के साथ पूर्व सैनिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
सबसे पहले गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने बलिदानी कैप्टन सुनील चौधरी को याद करते उनकी वीरता और पराक्रम को सलाम किया। इसके बाद माता-पिता के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित दिए। विधायक डॉ. भारत भूषण ने बलिदानी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद तिंरगा भी फहराया। विधायक ने कहा कि सुनील चौधरी जैसे बलिदानी देश में विरले ही होते हैं। 26 जनवरी, 2008 को सेना मेडल से नवाजे जाने के एक दिन बाद ही उन्होंने दो आतंकियों को मार गिराया और एक को घायल कर दिया। इस दौरान गोली लगने से देश के लिए बलिदान हो गए।
विज्ञापन


बेटे के बलिदान पर गर्व
कैप्टन सुनील के पिता पीएल चौधरी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे के बलिदान पर गर्व है। इतना बड़ा बलिदान देकर वह केवल उनका बेटा ही नहीं रहा, बल्कि भारत माता का लाल बन गया। उन्होंने कहा कि बेटे के बलिदान से प्रेरणा लेकर आने वाली पीढ़ी भी भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। श्रद्धांजलि देने वालों में स्टेशन हेडक्वार्टर बसोहली के डिप्टी कमांडेंट आशुतोष बडोला, कमांडिंग अधिकारी 204 नितिन बाबू, कैप्टन प्रेम कुमार, कैप्टन नसीब सिंह, सूबेदार सुभाष चंद्र शर्मा, कैप्टन देवराज और कैप्टन सूरज सिंह के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां का भारत मां के लाल को स्नेह
बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह में बलिदानी कैप्टन सुनील चौधरी की मां सत्या चौधरी भी पहुंचीं। बेटे को देख आंसुओं के साथ मां की ममता छलक आई। मां ने तस्वीर में कैद हुए चुके भारत मां के लाल और अपने बेटे के मुंह पर हाथ फेरते हुए स्नेह किया। ये देख वहां उपस्थित लोगों की भी आंखें छलक आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed