फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Four people including an elderly person swallowed poisonous substance, admitted in GMC

Kathua News: बुजुर्ग सहित चार ने निगला जहरीला पदार्थ, जीएमसी में भर्ती

Thu, 17 Apr 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 17 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Four people including an elderly person swallowed poisonous substance, admitted in GMC
कठुआ। जिले में पिछले चौबीस घंटों में अलग-अलग मामलों में 85 वर्षीय बुजुर्ग सहित चार लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन ने सभी को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला बुधवार को नगरी पुलिस चौकी के तहत माहीचक गांव का है। इसमें एक 85 वर्षीय बुजुर्ग ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। बुजुर्ग की पहचान जनक राज निवासी माही चक नगरी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य मामले बुधवार को शहर के वार्ड तीन कृष्णा कॉलोनी से सामने आए हैं। दो लोगों ने जहर निगल लिया। 30 वर्षीय युवक रोहित शर्मा और 40 वर्षीय व्यक्ति अविनाश कोहली दोनों निवासी वार्ड तीन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य मामला मंगलवार देर रात कल्याणपुर नगरी इलाके का है। इसमें 27 वर्षीय युवक सिमरन सिंह ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे नगरी से जीएमसी कठुआ रेफर किया गया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed