{"_id":"68b3532119b6b2241f0c07d8","slug":"four-new-dengue-patients-found-figure-reaches-40-kathua-news-c-201-1-knt1006-123560-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: चार नए डेंगू के मरीज मिले, आंकड़ा 40 पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: चार नए डेंगू के मरीज मिले, आंकड़ा 40 पहुंचा
Sun, 31 Aug 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को चार नए डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के पॉजिटिव आए मामलों की संख्या 40 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 20 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि अन्य का उपचार किया जा रहा है। ताजा मामलों के आने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर वहां मच्छरों के प्रजनन को रोकने के कुल 105 घरों में मच्छररोधी कीटनाशक का स्प्रे किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने इा दौरान स्थानीय लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय की जानकारी दी है।
डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे मलेरिया की निगरानी कार्यक्रम के बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि कठुआ, हीरानगर, बिलावर, बसोहली और बनी ब्लॉकों में कुल 225 घरों और 252 कंटेनरों की जांच की गई है। इस दौरान 18 घरों और 24 कंटेनरों में मच्छरों की उपस्थिति पाई गई। जहां दवा का छिड़काव किया गया है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे साफ-सफाई बनाए रखें, पानी जमा न होने दें और किसी भी बुखार या लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।