फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Foundation Day

स्थापना दिवस कार्यक्रम की दी जानकारी

विज्ञापन
Foundation Day
स्थापना दिवस को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक, संवाद। - फोटो : KATHUA
कठुआ। पूर्व सैनिकों के लिए संघर्षरत जम्मू कश्मीर एक्स-सर्विस वेलफेयर एसोसिएशन ने 23 सितंबर को अपना स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञान सिंह पठानिया ने जिले भर के पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में पठानिया ने बताया कि पिछले एक दशक से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एसोसिएशन लगातार काम कर रही है। एसोसिएशन ने पूर्व सैनिकों की कई पुरानी लंबित समस्याओं का समाधान करने में भी सफलता हासिल की है। यह सफलता एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों के सहयोग से ही संभव हो पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 23 सितंबर को एसोसिएशन के 11वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल आर के शर्मा के साथ वीर चक्र स्वर्ण सिंह शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उनके सामने अब तक की उपलब्धियों के अलावा भविष्य के कार्यक्रम की रूपरेखा भी रखी जाएगी। ताकि, पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए उनका सहयोग पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पठानिया ने बताया कि जिले के सभी पूर्व सैनिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इस मौके पर कैप्टन बलबीर सिंह, मदन सिंह, जाट राम शर्मा, रतन वर्मा, सुखराम, प्रहलाद सिंह के अलावा एसोसिएशन के कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed