फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Former minister Prem Sagar Aziz may resign soon

पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज जल्द दे सकते हैं इस्तीफा

विज्ञापन
Former minister Prem Sagar Aziz may resign soon
कठुआ। पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज के नेशनल कांफ्रेंस छोड़ने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। देविंद्र राणा और सुरजीत सिंह सलाथिया के करीबी माने जाने वाले अजीज वर्तमान में बनी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हैं और पिछले पांच साल से नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अजीज जल्द ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने फिलहाल इसपर टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है लेकिन दो टूक कहा कि जम्मू के लिए वो हमेशा आगे हैं। यदि भविष्य में इसके लिए उन्हें कोई बड़ा फैसला भी लेना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

12 मई 1972 को कांग्रेस के साथ राजनीति शुरू करने वाले अजीज चार वर्ष पूर्व नेशनल कांफ्रेंस में चले गए थे। ऐसा माना जाता है कि देविंद्र सिंह राणा ने उन्हें नेशनल कांफ्रेंस में आने के लिए प्रेरित किया था। अब राणा के भाजपा में जाने के बाद अजीज की भी भाजपा से नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। सूत्रों की मानें तो वे इन दिनों देविंद्र सिंह राणा के संपर्क में हैं और जल्द नेकां से इस्तीफा भी दे सकते हैं। पंडित मंगतराम शर्मा को अपना राजनीतिक गुरू मनने वाले प्रेम सागर अजीज 2002 में बनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे जिसके बाद वित्त राज्यमंत्री के पद पर भी रहे हैं। बनी विधानसभा क्षेत्र से राजनीति में सक्रिय रहे प्रेम सागर अजीज, मूल रूप से बसोहली के रहने वाले हैं। ऐसे में बसोहली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले दिनों में उनकी सक्रियता और बढ़ने की भी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed