फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Forest wealth and crops were burnt to ashes due to fire

आग से वन संपदा और फसल जलकर राख हुई

विज्ञापन
Forest wealth and crops were burnt to ashes due to fire
हटली मोड़ क्षेत्र में आग से जल रही फसल को बचाने की कोशिश करता किसान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। लगातार बढ़ रही गर्मी के साथ जिला में आग लगने की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को जिला में चार अलग-अलग स्थानों पर भड़की आग से हजारों रुपये की फसल और वन संपदा के साथ राजबाग स्थित एक बाग में फलदार पौधे जलकर राख हो गए है।
विज्ञापन

पहली घटना शहर से हटलीमोड़ क्षेत्र में हुई जहां अचानक भड़की आग से करीब आठ कनाल फसल जलकर राख हो गई। प्रभावित किसान याकूब के अनुसार अचानक भड़की आग इतनी तेजी से फैली की उन्हें कुछ भी बचाने का मौका ही नही मिला। इससे उसे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी घटना राजबाग स्थित निजी स्कूल से सटे बाग में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। लेकिन तब तक बाग में लगे कई आम, सेब व कई अन्य फलदार पेड़ आग की भेंट चढ़ गए। वहीं दोपहर बाद लच्छीपुर के पास नेशनल हाइवे के किनारे वन विभाग द्वारा बनाए गए क्लोजर में आग भड़क गई। आसपास खेत में खड़ी फसल को होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी फायर सर्विस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग को काबू किया तो आसपास के किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं शाम के समय बुद्धि गांव के पास से गुजरने वाली नहर के किनारे झाड़ियों में आग भड़क गई। जिसकी चपेट में वहां लगे फलदार पेड़ों को आता देख लोगों ने फायर सर्विस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे कड़ी मशक्कत कर आग को काबू कर लिया है। इसके अलावा बिलावर फारेस्ट डिवीजन के अंतर्गत पड़ने वाले दुलंगल के जंगलों में भी आग भड़क गई है। जिसे बुझाने के लिए वनकर्मियों ने अपने प्रयास शुुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed