{"_id":"67df0f1cbeb15e91260246de","slug":"forest-guard-accused-of-taking-bribe-sent-to-judicial-custody-kathua-news-c-201-1-knt1008-118486-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रिश्वत के आरोपी वनरक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रिश्वत के आरोपी वनरक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा
Sun, 23 Mar 2025 12:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिलावर जोनल ऑफिस जिला कठुआ के वन रक्षक विपिन पठानिया को 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई को शिकायत मिली थी कि आरोपी विपिन पठानिया ने शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, ताकि वह सड़क निर्माण व मरम्मत के अनुबंध कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने की अनुमति दे सके और जबरन लिए गए जेसीबी मशीन की चाबी वापस कर सके। सीबीआई ने मामले की सत्यता की जांच करने पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में एक जाल बिछाया, जिसमें आरोपी को शिकायतकर्ता से 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और बिलावर तहसील के गांव देवल स्थित उसके आवास पर तलाशी ली गई थी। आरोपी को जम्मू में विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामलों) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद