{"_id":"5e73c57c8ebc3e6fab41138f","slug":"food-banned-in-buses-kathua-news-jmu2063314134","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों में खाद्व पदार्थों की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों में खाद्व पदार्थों की बिक्री पर रोक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कोरोना वायरस को फैलने से बचाने के लिए उठाए जा रहे एहतियाती कदमों के बीच जिला मेजिस्ट्रेट ने वीरवार को बाजारों को अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में फल, सब्जी, दवा, डेयरी और ग्रॉसरी को आवश्यक आपूर्ती में शामिल करते हुए छूट दी गई है। रिटेल ग्रॉसरी स्टोर्स को होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ साथ धारा 144 के आदेश को बढ़ाते हुए निजी, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्व विद्यालयों के शिक्षकों, लेक्चरर, प्रोफेसरों को 31 मार्च तक बंद किए गए संस्थानों में रोजाना की डयूटी से छूट दी गई है। हाईवे पर यात्री वाहनों में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला मेजिस्ट्रेट ने साफ किया है कि लगातार जारी आदेशों में लोगों की ओर से बरती जा रही लापरवाही के बाद सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाए गए हैं और अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला मेजिस्ट्रेट ने आगामी नवरात्र, नवरोज आदि त्यौहारों के दौरान भक्तों, संगत के मंदिरों, मस्जिदों और गुरूद्वारों में एकत्रित होने पर भी रोक लगा दी है। साफ किया गया है कि मंदिर, गुरूद्वारा, मस्जिदों आदि में प्रबंधन रूटीन के अनुसार ही प्रार्थना कर सकते हैं लेकिन आम लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। 25 मार्च से नवरात्र शुरू होने जा रहे नवरात्र से पूर्व प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाए हैं चूंकि जिले के देवी मंदिरों में हर साल लाखों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं।
अंतराज्यीय बस सेवा हुई बंद
कठुआ। बुधवार को जारी हुए आदेश के बाद वीरवार से अंतराज्यीय यात्री बसों के जम्मू कश्मीर में दाखिल होने और बाहर जाने पर प्रतिबंध को सख्ती से अमल में ला दिया गया। आदेश को अमल में लाने और अन्य प्रबंधों का जायजा लेने डीसी कठुआ ओम प्रकाश भगत, एसएसपी कठुआ डॉ शैलेंद्र मिश्रा और एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता लखनपुर पहुंचे। उन्होंने पर्यटन विभाग की इमारत का जायजा भी लिया और आपात स्थिति में इस्तेमाल किए जाने के भी निर्देश दिए। अंतराज्यीय बसों को लखनपुर में रोके जाने के साथ ही सवारियां प्रदेश की स्थानीय बसों में सवार होकर आगे की ओर रवाना हो गए ।
उधर, प्रदेश के बाहर से आने वाली सभी लोगों की स्क्रीनिंग का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। अबतक 8910 लोगों की जहां विभिन्न स्क्रीनिंग केंद्रों पर जांच की जा चुकी है वहीं इनमें विदेशों से आए 171 पर्यटक भी शामिल हैं। जिले में एक संदिग्ध को रिपोर्ट आने के इंतजार में जहां अस्पताल में निगरानी में रखा गया है वहीं 19 लोग घरों में ही निगरानी में रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार इनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। लखनपुर में दाखिल होने वाले प्रत्येक वाहन को निसंक्रामक स्प्रे करने की प्रक्रिया भी जारी है। उधर, बनी में एसडीएम बनी जोगिंद्र सिंह जसरोटिया के निर्देश के बाद सरथली में भी स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित कर दिया गया है। इलाके में बाहर से आने वाले लोगों को जांच के बाद भी आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
प्रशासन ने 13 टीमें गठित कीं
कोरोना को फैलने से बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों वाली 13 टीमें तैयार कर दी गई हैं। प्रत्येक टीम में दो दो सदस्यों को रखा गया है और इनकी सेवाएं आपात स्थिति में ली जा सकती हैं। जिला उपायुक्त ने जारी आदेश में टीम में शामिल इन अधिकारियों को स्टेशन न छोड़ने की हिदायत भी जारी की है। वहीं मेजिस्ट्रेट भी लगा दिए गए हैं।
कोरोना से निपटने के लिए आम लोग करें सहयोग- डीसी कठुआ
डीसी कठुआ ने वीरवार को एक पत्रकारवार्ता के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन की ओर से दिए जा रहे निर्देश का पालन करें और कोरोना से एहतियाती कदमों में सहयोग करें। जिला उपायुक्त ने कहा कि तीसरा चरण शुरू हो चुका है और यह बेहद संवेदनशील है। कहा कि जिले में हर संभव प्रयास किया गया है कि इस बिमारी को कठुआ में पहुंचने से रोका जा सके। बताया कि जिले में इस बिमारी के महामारी के रूप में फैलने के बाद प्रशासन के पास भी पर्याप्त इंतजाम नहीं बचेंगे ऐसे में लोगों को अधिकतर समय घरों पर ही रहना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखनी चाहिए। बताया कि प्रशासन ने आइसोलेशन सेंटर से क्वेंरेंटीन वार्ड भी स्थापित किए हैं लेकिन बड़ी तादाद में ऐसे में मामले सामने आने के बाद यह पर्याप्त नहीं होंगे। ऐसे में सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि इसे फैलने से रोका जाए।