फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   flood

कई तटबंध टूटने, परियोजनाओं पर काम न होने से और बढ़ा खतरा

विज्ञापन
flood
जिले में बरसात का मौसम कृषि भूमि समेत कई गांव के लिए खतरे की घंटी बजाता है। लेकिन बाढ़ नियंत्रण को लेकर हर साल किए जाने वाले इंतजाम फौरी मदद तक ही सीमित रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जिले में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान उज्ज और तरनाह से सटे इलाकों में होता है। हर साल उज्ज दरिया के बरसात में उफान पर रहने से कई गांवों को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडराता है। इस बार कई तटबंध टूटने और कई वर्षों से बड़ी परियोजनाओं पर काम न होने से खतरा और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

पूर्व में की जाने वाली तैयारियों की बात करें, तो पिछले कई साल से इन इलाकों को नुकसान को बचाने के लिए सरकार को भेजे गए लगभग 300 करोड़ के प्रोजेक्ट सिर्फ फाइलों में धूल फांक रहे हैं। यही नहीं 2014 में भारी बारिश के दौरान आई बाढ़ से हुए नुकसान के बाद बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से करवाए गए बंदोबस्ती कार्यों की बकायादारी अभी भी कायम है। कैपेक्स बजट के तहत बाढ़ नियंत्रण के लिए उपाय किए जाते हैं, जो ऊंट के मुंह में जीरे का काम करते हैं और खामियाजा उज्ज और तरनाह के किनारे बसी आबादी को झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कठुआ शहर के एक हिस्से को सहार खड्ड की बाढ़ से बचाने सहित अन्य कई गांव को मंडराने वाले खतरे को टालने के लिए 75 करोड़ का सहार खड्ड बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्ट भेजा गया है। इसी तरह से माही चक में भी सहार खड्ड से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए 75 करोड़ की अतिरिक्त डीपीआर मंजूरी के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोहड़ा से सैदपुर तक 30 किलोमीटर के दायरे में रिहायशी इलाके और उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मंजूरी का इंतजार कर रहा है। इसी तरह चंग घाटी के लिए 14 करोड़, तंगदेवपुरा के साथ लगते सलालपुर, चक छिब्बा व हरियाचक आदि गांव की उपजाऊ भूमि को बचाने के लिए करीब साढ़े 14 करोड़ और इसी तरह कोटपुन्नू के इलाकों को बचाने के लिए 15 करोड़ की योजनाएं मंजूरी का इंतजार कर रही हैं, जिनकी अनुमानित लागत भी साल दर साल बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed