फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   flood

करंट लगने से महिला की मौत, उज्ज और तरनाह की बाढ़ में फंसे पांच लोगों को बचाया

विज्ञापन
flood
लगातार जारी बारिश के चलते उफान पर आए नदी-नालों ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। उज्ज और तरनाह की बाढ़ में फंसे पांच लोगों को पुलिस ने सुरक्षित निकाला है, तो वहीं शहर के हटली मोड़ इलाके में बारिश के बीच मोटर से करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

लखनपुर में पुलिस स्टेशन से सटकर बहने वाले खड्ड के रात में उफान पर आने से दरिया किनारे बसी झुग्गियों में पानी घुस गया। लोगों ने जलस्तर बढ़ने पर भागकर जान बचाई। वहीं सामान सहित कुछ मवेशियों के बहने की सूचना है। जिले के मैदानी इलाकों में 18 घंटे के भीतर रही 132 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले के मैदानी इलाकों में रविवार रात दस बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला कठुआ शहर और आसपास के दस किलोमीटर दायरे में सोमवार शाम तक रूक-रूक कर जारी रहा। उधर, पहाड़ी इलाकों में रिमझिम बारिश जारी रहने से नदी नाले उफान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उज्ज दरिया में मछली पकड़ने गए दो युवकों के फंसे होने की सूचना के बाद राजबाग पुलिस ने बचाव अभियान चलाया। इसमें दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उधर, तरनाह दरिया को स्कूटी से पार कर रहे तीन लोग बाढ़ की चपेट में आ गए। स्कूटी बाढ़ में बह गई, वहीं लोगों ने सूखी जगह पर शरण ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।
शहर के हटली मोड़ से सटे चक प्रताप सिंह इलाके में मोटर की तार से करंट लगने के बाद अचेत हुई महिला को दोपहर एक बजे के लगभग जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

जीएमसी की अप्रोच सड़क डेढ़ सप्ताह के भीतर फिर बहा
जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान को हाईवे से जोड़ने वाले लिंक मार्ग डेढ़ सप्ताह के भीतर ही दूसरी बार बह गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस बार भी अस्थाई तौर पर लिंक मार्ग को बहाल कर दिया गया था, जो मात्र 12 घंटे की बारिश में ही बह गया। जीएमसी बनने के बाद यह लिंक मार्ग चौथी बार बह गया है। जीएमसी में सैंपल देने और स्टाफ के सदस्यों को जाने में दिन भर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनपुर से माह पाटी और कई अन्य क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें भी नालों के उफान पर आने से क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed