फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Flood in Wajuh drain damages 30 houses, three kutcha houses completely damaged

Kathua News: वजूह नाले में बाढ़ से 30 घरों को नुकसान, तीन कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Flood in Wajuh drain damages 30 houses, three kutcha houses completely damaged
कठुआ। पंजाब सीमा से लगती तहसील नगरी में तीन दिन की लगातार बारिश के बाध आई बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है। राजस्व विभाग से जानकारी के मुताबिक बजूह नाले में आई बाढ़ से अबतक कुल 30 घरों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें से तीन कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है, जबकि 25 घरों में पानी भरने से काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, एक पक्के मकान को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


दरअसल, रविवार से तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश के बाद नदिया और नाले अपने उफान पर थे। जिससे निचले इलाके में रहने वालों लोगों को बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। नगरी के स्थानीय लोगों के अनुसार, वजूह नाले में आई बाढ़ से जहां भारी भूमि कटाव हुआ है तो वहीं सैकड़ों एकड़ भूमि पर लगी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ से आए रेत और मलबे के नीचे ज्यादातर फसल धंस गई है। जबकि कृषि योग्य भूमि भी कटाव के चलते बह गई है। जिसका सीधा असर किसानों की आजीविका पर पड़ेगा। वहीं, प्रभावित किसान सरकार से बाढ़ से नष्ट फसलों की लिए राहत की मांग कर रहे है तो वहीं, राजस्व विभाग की टीमें बारिश के बाद फसलों को नुकसान का जायजा लेने के लिए गांव में जा रही है। नगरी तहसीलदार आना जम्वाल के मुताबिक, राजस्व विभाग के टीमें मुस्तैदी के साथ बाढ़ से हुए नुकसान जायजा ले रही हैवीरवार को उन्होंने वजूह नाले से आई बाढ़ से प्रभावित 10 घरों का जायजा लिया गया। इसको बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed