फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Five Kanal wheat crop burnt by fire

Kathua News: आग से जली पांच कनाल गेहूं की फसल

Tue, 29 Apr 2025 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Tue, 29 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Five Kanal wheat crop burnt by fire
कठुआ। रावी दरिया से सटी जराई पंचायत के रैड़ गांव में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित किसान को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

आग लगने की घटना के संबंध में प्रभावित किसान दर्शन कुमार ने बताया कि शाम के समय अचानक आग लगने के बाद स्थानीय लोग उसकी मदद के लिए आगे आए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर आग से आसपास के खेतों को बचा लिया। लेकिन उनकी उनकी पांच कनाल फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। जो उनके परिवार के साल भर गुजरे का साधन थी। वहीं स्थानीय लोगों ने आग लगने की इस घटना के लिए खेतों के ऊपर झूल रही बिजली की तारों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से प्रभावित किसान को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की कार्यप्रणाली के चलते जो फसल एक परिवार के लिए पूरे साल गुजरे के साधन थी, वह राख में तब्दील हो गई। लिहाजा प्रशासन को प्रभावित परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed