{"_id":"6797ec677c295027a40ba67a","slug":"five-injured-in-road-accident-kathua-news-c-201-1-knt1006-116927-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसों में पांच घायल, जीएमसी में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसों में पांच घायल, जीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा शहर के डीसी कार्यालय के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। घायल की पहचान किरण प्रकाश पुत्र रामदास निवासी चड़वाल के रूप में हुई है। दूसरा हादसा हीरानगर के मंगलूर गांव में हुआ। यहां मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान सन्नी कुमार (22) पुत्र केवल कृष्ण, सुनील सिंह (26) पुत्र मोहन सिंह और गोविंद (24) पुत्र सुभाष चंद्र सभी निवासी डिंगा अंब के रूप में हुई है।
एक अन्य हादसा कोटपुन्न में हुआ। यहां मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 18 वर्षीय चालक आबाद सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी चक शामा, कठुआ घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन सभी घायलों की स्थिति बेहतर बताई गई है।