{"_id":"8a8f1ac9f6ab4b3d25411c8a8e914d70","slug":"five-injured-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से हाईवे पर पलटी कार
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग सहार खड्ड के नजदीक सेना के एक ट्रक से टकराने के बाद एक कार हाईवे पर पलटी खाते हुए डिवाइडर से जा टकराई।
तीन बार पलटी खाने के बाद भी कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल कठुआ में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान रोहन बंदराल, पवनदेव सिंह, मंजीत सिंह और आरव बंदराल, रंजना बंदराल सभी निवासी वार्ड 11 उधमपुर के रूप में हुई है।
वहीं, दूसरा हादसा कॉलेज रोड पर जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय के नजदीक हुआ। अज्ञात बाइक ने सड़क पार कर रहे राहगीर को टक्कर मार दी।
घायल की पहचान भाजपा के संगठन मंत्री इंद्रजीत शर्मा निवासी वार्ड 17 भगवती नगर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनका हाल जानने पहुंचे। डाक्टरों ने बताया कि घायल की टांग में फ्रैक्चर हुआ है।
विज्ञापन