{"_id":"615609fc8ebc3e0de45dd24d","slug":"fit-india-movment-kathua-news-jmu244795387","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया फ्रीडम रन में दो किमी दौड़ीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया फ्रीडम रन में दो किमी दौड़ीं छात्राएं
विज्ञापन
शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से फिट इंडिया फ्रीडम रन को रवाना करते जिला के मुख्य शिक्षा अधिक
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में फिट इंडिया फ्रीडम रन-2 का आयोजन किया गया। दो किलोमीटर की दौड़ को जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रकाश थापा ने स्कूल परिसर से रवाना किया।
इस दौरान स्कूल की छात्राओं और शिक्षकों ने दौड़ में हिस्सा लेकर आम लोगों को अपनी तंदुरुस्ती बढ़ाने के लिए जागरूक किया। मुख्यातिथि प्रकाश थापा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। ताकि लोग आलस, बेचैनी, चिंता व रोगों से मुक्त रहकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।
वहीं, प्रधानाचार्य केवल सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव केे तहत आयोजित दौड़ में शामिल सैकड़ों छात्राओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के बारे में समझाने का प्रयास किया गया। किसी तरह की जागरूकता को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सबसे अच्छा साधन विद्यार्थी होते हैं। अब स्कूल की यही छात्राएं राजदूत बन कर आम लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश देंगी।