फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Fire Incident in Juice Factory in Kathua

Kathua News: जूस फैक्ट्री के कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, रेल फाटक पर आधा घंटा फंसा रहा फायर टेंडर

विज्ञापन
Fire Incident in Juice Factory in Kathua
घाटी औद्योगिक क्षेत्र की जूस बनाने वाली इकाई में भड़की आग
- कठुआ और हीरानगर से दो फायर टेंडर पहुंचे, आग बुझाने में लग गया दो घंटे से ज्यादा समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। नए विकसित हुए घाटी औद्योगिक क्षेत्र में जूस बनाने वाली एक इकाई में आग भड़क गई। आग बुझाने में जहां दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया, वहीं कठुआ और हीरानगर से दो फायर टेंडरों की मदद ली गई। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
रविवार का अवकाश होने के चलते जिस वक्त आग लगी, इकाई में कोई भी श्रमिक और कर्मचारी मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रबंधकों के मुताबिक आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घाटी औद्योगिक क्षेत्र में शाम चार बजे के बाद जेना फूड्स प्राइवेट लिमिटेड इकाई में अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। इकाई के नजदीक मौजूद मजदूरों ने प्रबंधकों को इसकी जानकारी दी। आग की लपटें कोल्ड स्टोरेज से उठ रही थीं। देखते ही देखते इसे विकराल रूप ले लिया। बंद पड़े कोल्ड स्टोरेज में आग लगने की जानकारी प्रबंधकों ने अग्निशमन दस्ते को दी। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन



अग्निशमन विभाग के मुताबिक शाम 4:27 बजे पहला फायर टेंडर कठुआ से रवाना किया गया। इसके बाद साढ़े पांच बजे के लगभग हीरानगर से दूसरे फायर टेंडर को भी मौके पर भेजा गया है। शाम छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। नुकसान का आकलन जारी है। इकाई प्रबंधकों ने बताया कि हादसे के समय वे इमारत के सामने थे। जिस हिस्से में आग लगी वहां, काेल्ड स्टोरेज व मशीनरी थी। प्लांट बंद था। रविवार की छुट्टी भी थी। उन्होंने संभावना जताई है कि आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट हो सकता है। बताया कि फायर ब्रिगेड भी सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे फाटक पर आधा घंटा रुका रहा अग्निशमन दस्ता


घाटी औद्योगिक क्षेत्र को जाने वाले रास्ते में रेलवे फाटक एक बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। आपात स्थिति में इस फाटक से गुजरने के लिए पहले ट्रेन के गुजरने का इंतजार करना पड़ता है। रविवार को आग लगने के बाद कठुआ से रवाना किया गया फायर टेंडर भी यहां फंस गया। लगभग आधे घंटे तक फायर टेंडर को मजबूरी में रेलवे फाटक पर ही रुकना पड़ा। ट्रेन रवाना होने के बाद फाटक खुला तो टेंडर घटनास्थल पर पहुंचा लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। अग्निशमन दस्ते में मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि पहले कठुआ बाजार में जाम और उसके बाद रेलवे फाटक देरी का कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed