फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   fire brigade

Kathua News: दो लाख आबादी के लिए फायर ब्रिगेड नहीं

विज्ञापन
fire brigade
बिलावर। उपमंडल बिलावर, बसोहली और महानपुर में फायर स्टेशन खोलने की मांग लोग कई सालों से करते आ रहे हैं लेकिन आज तक सरकार ने यहां फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई हजार वर्ग किलोमीटर इलाके में फैले और करीब दो लाख की आबादी वाले इन उपमंडलों में जब भी कभी आग लगने की घटना होती है तो लोगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि आग बुझाने के लिए इलाके में कोई भी फायर स्टेशन नहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि जब भी कभी आगजनी की घटना होती है तो फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाता है। नतीजतन आगजनी की घटना विकराल रूप धारण कर लेती है और लोगों की कई लाखों की संपत्ति जलकर राख हो जाती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिला मुख्यालय कठुआ में फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध है लेकिन यह बिलावर क्षेत्र से 90 किलोमीटर की दूरी पर है । लोगों ने बताया कि दमकल विभाग की टीम पहुंचने से पहले आगजनी पर काबू नहीं हो पाता, जिससे लोगों का काफी नुकसान हो जाता है। लोगों ने मांग की है कि बिलावर में जल्द से जल्द फायर स्टेशन बनाया जाए ताकि आग लगने की घटना के बाद जल्द से जल्द उस पर काबू पाया जा सके। बिलावर उप मंडल के साथ-साथ महानपुर और बसोहली व बनी के इलाकों में भी फायर स्टेशन की सुविधा नहीं है। नतीजतन इन दूरदराज के इलाके के लोगों को आगजनी की घटना के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कठुआ से दमकल विभाग की टीम को इलाके में पहुंचते पहुंचते करीब दो घंटे लग जाते हैं। तब तक आग विकराल रूप धारण कर लेती है और लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ता है। तीन महीने पूर्व नाठी गांव में हुई आगजनी की घटना से पशु शाला में बंधे पांच मवेशियों की मौत हो गई थी। दो महीने पहले डल बजोही गांव में एक दुकान को आग लग गई थी, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई थी,। दो दिन पूर्व मंगलवार की रात को नानगला गांव में हुई आगजनी की घटना से दो दुकानें जल गई थीं, जिनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। इसी तरह, महानपुर में भी बीते दो माह में दो आगजनी की घटनाओं में लोगों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
किशनपुर निवासी डॉ. नरेंद्र वैद ने बताया कि जब भी इलाके में आग लगने की घटना होती है तो सुविधा न होने के कारण लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ता है। सरकार ने लोगों की कई वर्षों पुरानी मांग को आज तक पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
नगर कमेटी वार्ड पांच के निवासी संजू कुमार ने बताया कि इलाके में सरकार के पास कई कनाल भूमि उपलब्ध है, जिस पर फायर स्टेशन बनाया जा सकता है। सरकार जल्द से जल्द लोगों की मांग को पूरा करे।
-------------------
बग्गन ब्लॉक के निवासी सुरेश सिंह ने कहा के कई बार इलाके में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस प्रकार की घटनाओं से लोगों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी है। उसके बावजूद आज तक सरकार ने इलाके में फायर स्टेशन नहीं खोला।

-------------------
समाजसेवी गुलशन शर्मा ने कहा कि इलाके में अगर फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तो यहां के लोगों के साथ-साथ बिलावर से सटे महानपुर के इलाके के लोगों को भी फायदा मिलेगा क्योंकि बिलावर से महानपुर की दूरी केवल 23 किलोमीटर है।

जिला अस्पताल में पांच साल से बंद शौचालय को कराया जा रहा शुरू। संवाद

जिला अस्पताल में पांच साल से बंद शौचालय को कराया जा रहा शुरू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed