{"_id":"68b0a21cfe30c0d606081f3a","slug":"fight-over-cattle-smuggling-in-sahar-panchayat-four-youths-injured-kathua-news-c-201-1-knt1008-123509-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सहार पंचायत में पशु तस्करी के मामले को लेकर मारपीट, चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सहार पंचायत में पशु तस्करी के मामले को लेकर मारपीट, चार युवक घायल
Fri, 29 Aug 2025 12:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों पर हमले का आरोप लगाते हुए जीएमसी में प्रदर्शन करते युवासंवाद
कठुआ। शहर से सटी सहार पंचायत में पशु तस्करी के मामले में हुई मारपीट की घटना में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद जीएमसी कठुआ में जुटे घायल के समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए घटना को पशु तस्करों की हरकत बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
वीरवार को जीएमसी कठुआ में प्रदर्शन कर रहे दर्जनों युवाओं का नेतृत्व कर रहे गोरक्षक रविंदर सिंह ने बताया कि जंगलोट गांव के बनीत सिंह की गाय तीन दिन पहले खो गई थी। जिसे वह अपने गांव सहित आसपास के गांवों में तलाश कर रहा था। दोपहर को सहार पंचायत के श्मशान घाट के एक समुदाय कुछ लोगों को मवेशियों के साथ देखा, जिसमें उसकी अपनी गाय भी थी। उसने जब उन लोगों से गाय के बारे में पूछा तो उन्होंने हमला बोल दिया। इसमें बनीत सिंह सहित उसके तीन अन्य साथी मोहित सिंह, वंश जसरोटिया और नतेश सिंह घायल हो गए। आरोप लगाया कि हमलावरों ने मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से एकत्र किया था।
सहार पंचायत के पूर्व नायब सरपंच विकास उपाध्याय ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पलायन कर आने वाले उक्त समुदाय के लोग निचले इलाके में गो तस्करी और नशीले पदार्थ के अवैध कारोबार को अंजाम देते हैं। इन्हें एक बार पहले पुलिस के हवाले किया जा चुका है, लेकिन दो महीने के बाद यह छूट जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।