फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Feeling of cold started in the morning and evening

सुबह और शाम होने लगा सर्दी का एहसास

विज्ञापन
Feeling of cold started in the morning and evening
बिलावर। उपमंडल में आए दिन पारा लुढ़क ने लगा है जिसके चलते इलाके के तापमान में दिन में गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय तापमान में भारी गिरावट होने से लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। नवंबर महीने के अंतिम दिनों में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक देना शुरू कर दी है जिसके चलते ज्यादातर लोगों को सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए देखा जा सकता है दिन के समय धूप खिलने पर लोगों को धूप सेकते हुए देखा जा रहा है। उपमंडल में सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहा। आए दिन तापमान में गिरावट आने से मार्केट में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। वहीं गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों को इन दिनों गर्म कपड़ों की खरीदारी करते हुए देखा जा सकता है। बता दें के सुबह और शाम के समय पहाड़ी इलाकों से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण उपमंडल में शीत लहर ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते इलाके के नगरों और गांवों के बाजार शाम 6:00 बजे के बाद सुनसान दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed