फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Father and son riding a scooter crushed to death by a truck in Lakhanpur, another injured

Kathua News: लखनपुर में ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
Father and son riding a scooter crushed to death by a truck in Lakhanpur, another injured
जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर में शुक्रवार की सुबह ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने दुर्घटना के आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद लखनपुर टोल प्लाजा के पास कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ। उधर हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। 26 वर्षीय अहमद पुत्र मखन दीन निवासी चक लुडन के साथ 28 वर्षीय गुलजार अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी बसंतपुर और उसका पांच वर्षीय बेटा शहबाज अहमद शुक्रवार की सुबह स्कूटी से कहीं जा रहे थे। वह लखनपुर टोल प्लाजा के समीप पहुंचे थे कि पीछे से ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में कुचलकर तीनों लोग घायल हो गए। उधर घटना के बाद कठुआ-पठानकोट मार्ग पर लोगों की भीड़ जुट गई। यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने घायलों तत्काल जीएमसी कठुआ पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने शहबाज को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके पिता गुलजार अहमद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के आरोपी ट्रक को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी तारिक अहमद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed