फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers Held Protest In favour of Jagjeet singh Dalewal

Kathua News: आमरण अनशन कर रहे किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में दिया धरना

विज्ञापन
Farmers Held Protest In favour of Jagjeet singh Dalewal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। किसान आंदोलन में पिछले 31 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में कस्बे मढ़ीन में किसानों ने धरना दिया और केंद्र सरकार से किसानों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
धरने में शामिल किसान नेता शिवदेव सिंह ने कहा कि 31 दिनों से किसानों के हक की लड़ाई में आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है लेकिन सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। किसान कोई बड़ी मांग नहीं कर रहे हैं बल्कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने और एमएसपी देने की आवाज उठा रहे हैं। इस मांग को लेकर पहले भी कई किसान अपनी जान दे चुके हैं। अब फिर अपनी मांग मनवाने के लिए किसानों को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है, जो निंदनीय है।
विज्ञापन

धरने में शामिल नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के प्रांतीय सचिव धर्मपाल कुंडल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दुगनी करने के दावे करती है लेकिन वास्तविकता में किसानों को अपने हक के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। धरने में बलवान सिंह, देस राज, पूरन चंद, रणजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed