फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Farmers Demand For Urea

Kathua News: 10 दिन से खाद के लिए जगह-जगह भटक रहे किसान

विज्ञापन
Farmers Demand For Urea
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रामकोट। तहसील में किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। पिछले लगभग 10 दिन से खाद उपलब्धता न होने के कारण किसान परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि उन्हें जरूरत के अनुसार डीएपी उपलब्ध करवाया जाए ताकि वे समय पर गेहूं की फसल में खाद डाला सकें।

स्थानीय किसानों ने बताया कि बारिश के बाद अब गेहूं की फसल की अच्छी उपज के लिए खाद की बहुत जरूरत है लेकिन खाद नहीं मिल रही। किसान दिन भर तहसील में स्थित अलग-अलग निजी स्टोरों का चक्कर काट रहे हैं। उनकी किराये और समय की बर्बादी हो रही है। किसान ब्रह्मदत्त, राम सिंह, दिनेश खजूरिया आदि किसानों ने कहा कि सरकार समय रहते खाद का भंडारण नहीं करती है जिसके चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन




किसानों ने मांग की है कि उन्हें जरूरत मुताबिक डीएपी उपलब्ध करवाया जाए। न तो सहकारी समितियों में खाद मिल रही है और न ही निजी दुकानों पर। खाद्य वितरक और पूर्व सरपंच आमुआला मनोहर लाल गुप्ता ने बताया कि लोग खाद लेने की उम्मीद में हर रोज सुबह उनके स्टोर पर पहुंच रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिलने के कारण किसान परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं। उन्होंने जल्द किसानों के लिए खाद उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कृषि अधिकारी नगरोटा गुजरू वरिंदर गुप्ता ने बताया कि खाद का स्टाॅक राज्य में समय पर नहीं पहुंचने के कारण किसानों को इसकी कमी से जूझना पड़ रहा है। अनुमानित एक से दो दिन तक खाद इलाके में पहुंचने की उम्मीद है। किसानों से आग्रह है कि तब तक संयम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed