{"_id":"6165f48a8ebc3e62a314f8d4","slug":"farmers-angry-due-to-shifting-of-paddy-procurement-center-to-another-place-kathua-news-jmu2456632176","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्र दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने से किसान नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्र दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने से किसान नाराज
विज्ञापन
धान खरीद केंद्र को शिफ्ट किए जाने पर जिला के मुख्य कृषि अधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करत
- फोटो : KATHUA
कठुआ। किसानों की सुविधा केे लिए हर साल छन्न रोड़ियां में खोले जाने वाले धान खरीद केंद्र को कंडी क्षेत्र में शिफ्ट किए जाने से स्थानीय किसानों ने विरोध जताया है। मंगलवार को जिला के मुख्य कृषि अधिकारी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए किसानों ने चेतावनी दी कि अगर खरीद केंद्र छन्न रोड़ियां में नही खोला गया तो वह इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शनकारियों में शामिल खेम राज ने कहा कि पिछले छह सालों से धान खरीद केंद्र छन्न रोड़ियां में चल रहा था। जिसे अब रख होशियारी जैसे कंडी के असिंचित क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां धान का उत्पादन भी नही होता है। बिना आम लोगों की राय लिए एक तरह से जबरन तरीके से खरीद केंद्र को शिफ्ट करने का वह विरोध करते हैं। क्योंकि इससे छन्न रोड़ियां से सटी दस पंचायतों के किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि छन्न रोड़ियां करीब दस पंचायतों का केंद्र है, ऐसे में यहां पर ही केंद्र खोला जाना चाहिए।
प्रदर्शनकारियों में शामिल घनश्याम शर्मा ने कहा कि अब किसान पंजाब भी अपनी फसल नहीं बेच सकते क्योंकि पंजाब सरकार ने भी इस पर पाबंदी लगाते हुए जुर्माना और एफआईआर का प्रावधान किया है। ऐसे में किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों की आय को दोगुना करने की बात करती है। वहीं किसानों के खिलाफ ही फैसले लिए जा रहे है। धान खरीद केंद्रों पर किसानों की फसल खरीदने के लिए की जा रही नई व्यवस्था भी किसानों को राहत देने के बजाए परेशानी का सबब बन रही है। क्योंकि पंजीकरण करवाने के लिए अब किसानों को राजस्व विभाग के चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने आज डीसी राहुल यादव और कृषि अधिकारियों से मिलकर खरीद केंद्र को छन्न रोड़ियां में खोले जाने की मांग की है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे। लेकिन अगर इस बार किसानों की मांग को अनदेखा किया गया तो किसान आंदोलन तेज करने को मजबूर हो जाएगा।