{"_id":"678d57d75176b834fa06ccfc","slug":"farmer-gave-urea-to-wheat-crop-kathua-news-c-201-1-knt1006-116700-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मौसम अनुकूल, किसानों ने गेहूं की बिजाई का काम किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मौसम अनुकूल, किसानों ने गेहूं की बिजाई का काम किया पूरा
विज्ञापन
बिलावर में गेहूं की फसल की देखभाल करने में जुटे किसान ।स्रोत संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में किसानों ने गेहूं की बिजाई का काम पूरा कर लिया है। जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था है वहां किसान अब फसल की देखभाल करने में लगे हुए हैं। मौजूदा समय में गेहूं की फसल के लिए इलाके का मौसम अनुकूल चल रहा है।
किसान सरदारी लाल, विद्यासागर, पवन कुमार, देवल के सुरेंद्र सिंह और मोहन सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई का काम पूरा किए लगभग 20 दिन से अधिक का समय हो गया है। अब फसल को खाद डाली जा रही है। जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है वहां किसानों ने एक सप्ताह पहले ही फसल की बिजाई की थी। खेतों में फसल अंकुरित होना शुरू हो गई है। किसान रामलाल, रोशन कुमार, शाम दत्त और अशोक कुमार ने बताया के उप मंडल के 90 प्रतिशत से अधिक इलाकों में किसान बारिश के पानी पर निर्भर रहकर ही फसल की बिजाई करते हैं।
बताया कि मौसम अनुकूल रहने पर फसल की पैदावार अच्छी हो जाती है लेकिन विपरीत परिस्थितियों में नुकसान भी उठाना पड़ता है। बता दें कि उपमंडल के देवल, सेरी मुनी, दरुंग, डूंगाडा, किशनपुर आदि इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था है लेकिन ज्यादातर इलाका सिंचाई की व्यवस्था से वंचित है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जिन इलाकों में सिंचाई का इंतजाम नहीं है, वहां जल्द व्यवस्था की जाए ताकि किसान समय पर फसलों की बुवाई कर सकें।