फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Eye Checkup Camp Organised

Kathua News: 600 लोगों ने करवाई नेत्र जांच, 300 का ऑपरेशन के लिए चयन

विज्ञापन
Eye Checkup Camp Organised
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक​ कमेटी द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा ​शिविर में मरीज की जांच करता चिकित्
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एनआरआई के सहयोग से किया निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों की सुविधा के लिए जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एनआरआई नरेंद्र सिंह खालसा के सहयोग से शहर में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैना ने किया। जिले भर से बढ़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विशेषज्ञ डाॅक्टरों से आंखों की जांच करवाई। शहर के कालीबड़ी स्थित निजी अस्पताल में आयोजित इस 12वें शिविर में पहले दिन पटियाला के मशहूर नेत्र चिकित्सक डॉ. मनप्रीत सिंह और उनकी टीम ने 600 लोगों के आंखों की जांच की। वहीं, ऑपरेशन के लिए 300 लोगों का चयन किया गया। शाम से इन लोगों के ऑपरेशन की प्रकिया शुरू हो गई है। उद्घाटन के उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शिविर के लिए की गई व्यवस्था का निरीक्षण किया और अपनी संतुष्टि जताते हुए आयोजकों का आभार जताया। कहा कि जिले के ऐसे सैकड़ों लोग जो आर्थिक कारणों से अपनी आंखों का इलाज नहीं करवा पा रहे थे, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने बताया कि पहले दिन पंजीकृत मरीजों को आंखों के ऑपरेशन की जरूरत थी, उनके आपरेशन किए जा रहे हैं। जबकि शेष को आवश्यक परामर्श और दवाएं वितरित की गई हैं। वहीं, डॉ. एके गुप्ता ने शिविर में विशेष सहयोग करने वाले एनआरआई नरेंद्र सिंह खालसा का आभार जताया।
विज्ञापन


-------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआरआई नरेंद्र सिंह खालसा 12 साल से दे रहा रोशनी की सौगात

कठुआ। नेत्र चिकित्सा की सुविधा मुहैया करवा रहे एनआरआई नरेंद्र सिंह खालसा के बारे में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला ने बताया कि खालसा मूल रूप से कनाडा के सेरी स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के प्रमुख हैं। वह पिछले 12 साल से दृष्टिहीन लोगों को रोशनी की सौगात दे रहे हैं।

बताया कि खालसा श्री गुरु नानक मिशन संस्था चलाते हैं। इस संस्था के सभी सदस्य श्री गुरु नानक देव जी के तीन सिद्धांत हैं: नाम जपो, कीरत करो और वंड छको का पालन करते हुए जन सेवा के लिए आगे आते हैं। उनके आपसी सहयोग एक एकत्र होने वाली राशि से हर वर्ष इस शिविर का आयोजन किया जाता है। मूल रूप से पंजाब के निवासी नरेंद्र सिंह खालसा के ससुराल कठुआ के वार्ड 14 में हैं।
शिविर के लिए कठुआ ही चुनाव करने के मुद्दे पर बताया कि पंजाब के काफी लोग कनाडा व अन्य देशों में रहते हैं जो वहां इस तरह के सेवा कार्य करते रहते है। लेकिन कठुआ में ऐसी कोई पहल नहीं की गई थी। लिहाजा कठुआ में शिविर आयोजन किया जाने लगा। शुरुआत के कुछ सालों में यह शिविर वार्ड 14 में ही लगता था। जहां चुने गए मरीजों को ऑपरेशन के लिए पंजाब ले जाया जाता था, लेकिन अब पांच सालों से दो दिनों का शिविर कठुआ में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed