फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Excise department launched a campaign against illegal liquor, destroyed 1100 kg of liquor.

Kathua News: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने चलाया अभियान, 1100 किलो लाहन किया नष्ट

विज्ञापन
Excise department launched a campaign against illegal liquor, destroyed 1100 kg of liquor.
कठुआ। सोशल मीडिया पर कुल्लियां-बडाला क्षेत्र से वीडियो सामने आने के बाद आबकारी रेंज कठुआ की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुल्लियां-बडाला स्थल से एक्साइज विभाग की दृष्टि से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। हालांकि आसपास के क्षेत्रों की तलाशी के दौरान अपर चक द्राब खान क्षेत्र में लगभग 1100 किलो लाहन राज्य भूमि पर परित्यक्त अवस्था में मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

अभियान को जारी रखते हुए पंपलेट वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को चेतावनी दी गई कि अवैध शराब निर्माण और कब्जे के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। स्थानीय लोगों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि एक्साइज एक्ट के तहत दोषी पाए जाने पर जुर्माना और 7 वर्ष तक की सजा हो सकती है। साथ ही उन्हें अवैध शराब के स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed