फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Excise Department destroyed Lahan

आबकारी विभाग ने नष्ट कराया लाहन

विज्ञापन
Excise Department destroyed Lahan
कठुआ। जिले में अवैध रूप से बनने वाली शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग के प्रयास जारी है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को आबकारी विभाग ने आबकारी रेंज कठुआ में अवैध शराब की भट्टियों और शराब की बिक्री को रोकने के लिए किए गए विभिन्न छापों के दौरान 56 पाउच अवैध शराब सहित 900 किलोग्राम से अधिक लाहन को नष्ट किया है।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त किशोर सिंह चिब और डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (एक्जीक्यूटिव) जम्मू कुसुम शर्मा के निर्देश पर आबकारी टीम जिसमें आबकारी रेंज कठुआ के ईटीओ विरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आबकारी राजी अहमद, अरुण कुमार, सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, आबकारी गार्ड नागिंद्र कुमार, प्रदीप सिंह और बरुण शर्मा ने कठुआ जिले के गांव टांडा, कांगरायल, निहालपुर और शटयाल सहित अन्य क्षेत्रों में छापा मारकर शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट कर दिया। इस प्रक्रिया में आबकारी विभाग ने 56 पाउच अवैध शराब सहित 900 किलोग्राम से अधिक लाहन, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक और हानिकारक है, को छापेमारी टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed