फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Even after five decades, one kilometer of unpaved road could not be paved.

Kathua News: पांच दशक बाद भी एक किमी कच्चा रास्ता पक्का नहीं हो सका

विज्ञापन
Even after five decades, one kilometer of unpaved road could not be paved.
किशनपुर पंचायत घर से भीनी दरिया को जोड़ने वाला कच्चा रास्ता पांच दशक पहले बनवाया गया था, लेकिन जिम्मेदारों की बेरुखी से अब तक यह रास्ता पक्का नहीं हो सका। ग्रामीणों ने इस रास्ते को पक्का बनाने के लिए कई बार अफसरों से मांग की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

किशनपुर पंचायत के निवासी गिरधारी लाल, जितेंद्र कुमार, देवेंद्र सपोलिया, शिवकुमार और बिशन दास ने बताया की लगभग 50 वर्ष पहले सरकार ने पंचायत घर से भीनी नाले के लिए एक किलोमीटर कच्चे रास्ते का निर्माण किया था और इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने कच्चे रास्ते को पक्का नहीं किया। लोगों ने बताया कि हर दिन इस रास्ते से कई लोग पैदल हौटार ,सुरांगला आदि इलाकों की तरफ आते जाते हैं और कई पशुपालक अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए हर दिन दरिया की तरफ रुख करते हैं जिन्हें कच्चे रास्ते के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि 3 महीने पूर्व इलाके में हुई मूसलाधार बारिश से कच्चा रास्ता कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया है जिस पर पैदल आवागमन करने के लिए लोगों को दिक्कतें सामना करना पड़ता है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि किशनपुर पंचायत घर से भीनी दरिया को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को जल्द से जल्द पक्का किया जाए ताकि इस रास्ते पर पैदल आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed