फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Essay writing on Vande Mataram, Digvijay, Simran and Palak top the list

Kathua News: वंदे मातरम पर निबंध लेखन, दिग्विजय, सिमरन और पलक अव्वल

विज्ञापन
Essay writing on Vande Mataram, Digvijay, Simran and Palak top the list
राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़ीन की ओर से वंदे मातरम् की 150 वर्ष पूरे होने पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न सेमेस्टर के दर्जनों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें पहले सेमेस्टर के दिग्विजय, सिमरन और पलक ने निबंध लेखन पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो. अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। जबकि प्रतियोगिता का मूल्यांकन कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्यों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने निबंधों में वंदे मातरम् की उत्पत्ति, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका तथा आधुनिक भारत में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने गहन अध्ययन और उत्कृष्ट प्रस्तुति से देशप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। वहीं, कार्यक्रम का संचालन आईक्यूएसी, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed