फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Environment Day in Kathua

Kathua News: संगठनों और संस्थानों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
Environment Day in Kathua
कठुआ शहर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली में शामिल
कठुआ। विश्व पर्यावरण दिवस पर वीरवार को विभिन्न संगठनों और संस्थानों ने जिलेभर में कई आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य प्रो. सीमा मीर के मार्गदर्शन और पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार की देखरेख में पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने अपने परिजनों और कॉलेज प्रशासन के साथ पौधरोपण की सेल्फी लेकर तस्वीर साझा की।




नव आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में अंतर-सदनीय प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संबंधी मॉडल की प्रस्तुतियां दीं। इनमें विद्यार्थियों ने स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, पौधरोपण और जलवायु परिवर्तन की जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने रीति प्रकाश सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन



हायर सेकेंडरी स्कूल जकवड़ (क्लस्टर हेड) के निर्देश पर प्राइमरी स्कूल बडाला में तीन गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में पहले पर्यावरण को साफ रखने की सामूहिक शपथ ली। इसके बाद रैली निकाल कर प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने गांव के दो मंदिरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद कठुआ ने पौधरोपण कर रैली निकाली। नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में शहरवासियों, अधिकारियों, छात्रों और नागरिक समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान की शुरुआत नगर परिषद परिसर में पौधे लगाने के औपचारिक आयोजन से हुई। इसके बाद अनूठी दौड़ (प्लॉग रन) आयोजित कर लोगों का ध्यान प्लास्टिक से बढ़ते प्रदूषण की ओर आकर्षित किया। नगर परिषद की ओर से लोगों को कपड़े के थैले भी बांटे गए।




नगर कमेटी परोल की ओर से भी पर्यावरण को साफ रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित विद्यार्थियों और शहरवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया गया। तहसील कार्यालय के बाहर तहसीलदार आना जम्वाल ने रैली शुरू होने से पहले स्कूली विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए कपड़े और जूट से बने थैले के उपयोग की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नगर कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पृथ्वीराज सांगरा समेत कई लोग मौजूद रहे।
------

कठुआ शहर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली में शामिल

कठुआ शहर में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed