फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Environment Day in Kathua

Kathua News: विश्व पर्यावरण दिवस पर वॉकथॉन का आयोजन

Fri, 06 Jun 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 06 Jun 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Environment Day in Kathua
कठुआ। युवा सेवाएं और खेल विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश फैलाने के लिए वॉकथॉन का आयोजन किया गया। यह वॉकथॉन स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुआ, जिसमें जोन कठुआ और लखनपुर के छात्र और स्टाफ ने भाग लिया।
विज्ञापन

विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि विभाग की ओर से सप्ताहभर पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी जोनों में साइक्लोथॉन, प्लॉग रन, वॉकथॉन और सफाई अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान में छात्रों, युवा सेवाएं और खेल विभाग के फील्ड स्टाफ और स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।बनी। बनी स्थित एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से भी बरमोता में भी पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में मनाया पर्यावरण संरक्षण



बिलावर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से शैक्षणिक संस्थाओं के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक शंकर दास ने आयोजन का इतिहास बताया। उन्होंने बताया कि गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (जीएचएसएस) बिलावर, जीएचएसएस धार डुग्गनू, जीएचएसएस पल्लन, जीएचएसएस परनाला, जीजीएचएस बिलावर, राजकीस हाईस्कूल बनहोड़, संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाड़ा, भारतीय विद्या मंदिर मांडली, ब्रह्मऋषि बाबरा अनंत विद्यापीठ महानपुर में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए गए।


हायर सेकेंडरी स्कूल कोहग में मनाया पर्यावरण दिवस

बिलावर। हायर सेकेंडरी स्कूल कोहग के प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप राज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए उनका योगदान बताया गया।
वनस्पति विज्ञान के व्याख्याता संदीप खजुरिया ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव बताए। कार्यक्रम विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत लघु नाटक से पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया गया। छात्राओं ने डोगरी लोकगीत गाया। शिक्षिका काजल शर्मा ने संचालन किया।


विद्यार्थियों को अनार, अर्जुन, नीम, आंवला, अमरूद, फूलों की प्रजातियों के 120 पौधे बांटे गए। स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों को निर्देश दिए कि छुट्टियों के दौरान वे अपने पौधे के चित्र ग्रुप में शेयर करेंगे ताकि पौधों की सही देखभाल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed