फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   End of Ravana by Lord Ram

प्रभु श्रीराम के हाथों हुआ रावण का अंत

Sat, 04 Oct 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ/बिलावर/बसोहली
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ/बिलावर/बसोहली Updated Sat, 04 Oct 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
End of Ravana by Lord Ram

देश के अन्य भागों की तरह जिले के बिलावर, बसोहली आदि इलाकों में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा यानी विजय दशमी का पर्व पूर्ण धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या पर पहुंचे दर्शकों ने श्रीराम के जयकारे से माहौल को राम के रंग में रंग दिया।

विज्ञापन


कठुआ में रामलीला मंचन के अंतिम दिन राम-रावण युद्ध दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। युद्ध के दृश्य को दोपहर बाद ही मंचित किया गया,  जिसमें राम की वानर सेना और रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध हुआ। दोनों ओर से बाणों के खूब प्रहार हुए। अंतत: विभीषण द्वारा रावण को मारने का राज बताने पर प्रभु राम ने रावण के प्राण हर लिया।
विज्ञापन


भीषण को लंका का राजपाट सौंपने के बाद प्रभु श्रीराम, सीता मैया और लक्ष्मण के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। बिलावर में दशहरा समारोह शंकर रामलीला क्लब की ओर से प्राचीन शिव मंदिर चौगान में आयोजित किया गया। शाम साढे़ चार बजे के करीब शुरू हुआ यह समारोह छह बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले भगवान श्रीराम ने रावण के भाई कुंभकरण का वध किया। उसके बाद लक्ष्मण ने जबरदस्त युद्ध में रावण के पुत्र मेघनाद को ठिकाने लगाया। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में तीर चलाकर अमृत कुंड को भेद डाला, जिससे रावण की मृत्य हो गई। रावण के ढेर होते ही रामादल में हर्ष की लहर दौड गई और चारों दिशाओं में भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे।


इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, विभीषण आदि ने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया। शाम को क्लब ने श्रीराम के राज्याविषेक का मंचन किया। राम के अयोध्या पहुंचने पर नगर को बडे़ ही आकर्षक ढंग से सजाया गया और हर घर में दीवाली मनाई गई। बसोहली में भी रामलीला के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed