फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Encounter with terrorists started just two and a half kilometers away from the international border

Kathua News: अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र ढाई किमी दूर आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू

Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 24 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Encounter with terrorists started just two and a half kilometers away from the international border
आतंकियों और जवानों के बीच गोलाबारी के बाद तैनात सुरक्षाबल। संवाद - फोटो : kathua
साल में दूसरी बार घुसपैठ के बाद फिर घिर गए आतंकी
विज्ञापन


कठुआ/हीरानगर। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सन्याल की दूरी मात्र ढाई किलोमीटर है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि पाकिस्तान से घुसपैठ कर आया आतंकियों का यह एक नया दल था, जो सन्याल के जंगल में गाइड का इंतजार कर रहा हो सकता है। घुसपैठ की बेई या फिर तरनाह नाले से होने की संभावना जताई जा रही है।
इससे पहले पिछले साल 11 जून को हीरानगर के सैडा सोहल इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था, जो घुसपैठ के बाद पहाड़ की ओर जाने की फिराक में थे और गाइड का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले 30 मार्च 2023 को इलाके में ग्रेनेड भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन

इलाके में संदिग्ध देखे जाने के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार गांव के लिंक मार्ग से जंगल की दूरी मात्र 250 से 300 मीटर थी, जहां घने पेड़ों के बीच आतंकी छिपे हुए थे। अंदेशा है कि तरनाह नाले से आतंकी घुसपैठ कर आए हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आतंकी घुसपैठ की लगातार बढ़ रही वारदातों के बीच कई बार एंटी टनल ऑपरेशन भी चलाए गए हैं, लेकिन घुसपैठ कहां से हो रही है फिलहाल इसका आज तक कोई भी खुलासा सामने नहीं आया है।
मेरे पति को बंधक बना लिया था, इशारा मिलते ही भाग निकली : प्रत्यक्षदर्शी
सन्याल गांव की अनिता अपने पति गणेश के साथ ढोलका के जंगल में लकड़ी लाने के लिए गई थी। बकौल अनिता शाम करीब पौने पांच बजे उनके पति जंगल के भीतर गए और फिर आवाज सुनाई दी कि लकड़िया भारी हैं। हाथ बंटाओ। अनिता ने बताया कि जैसे ही वह जंगल के भीतर घुसी तो उसने देखा कि तीन पिट्ठू लिए आतंकी पति को पकड़े हुए थे और उसे भी अपनी तरफ बुला रहे थे। महिला ने कहा कि उसने पति को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन इस बीच पति ने आगे न आने का इशारा किया। इसके बाद अनिता मौके से भाग निकली। वहीं, बौखलाहट में एक आतंकी महिला का पीछा करते हुए उसे गोली मारने की धमकी देता रहा, लेकिन वह नहीं रूकी। उधर, महिला के पति ने आतंकियों को भरोसा दिलाया कि वह उसे पकड़कर वापस लाएगा। दोनों जैसे-तैसे जान बचाकर घर पहुंच गए। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदार को बताया और फिर जानकारी पुलिस तक पहुंची।
ऑपरेशन के बीच अंधेरे में डूब गया इलाका, घरों में सहमे लोग
सन्याल और आसपास के इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बीच पूरे इलाके में बिजली बंद करवा दी। ब्लैक आउट के बीच लोगों को हिदायत दी गई है कि वह घरों में रोशनी भी न करें। उधर, आतंकियों की मौजूदगी के बीच इलाके के लोग घरों में दुबके रहे। एनकाउंटर शुरू होने के बाद ज्यादातर लोग घरों में फोन कर हाल जानने और जल्दी लौटने में जुटे रहे।

बीओपी तपन के पास कुछ दिन पहले पकड़ा गया था पाक घुसपैठिया
हीरानगर के सन्याल और उससे सटे इलाके में बीएसएफ की तपन पोस्ट के पास पाकिस्तानी घुसपैठिए के पकड़े जाने की घटना को भी आतंकी घुसपैठ से जोड़कर देखा जा रहा है। खुफिया सूत्रों के अनुसार सन्याल क्षेत्र आतंकी घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहा है। बीते साल भी सन्याल इलाके में संदिग्ध देखे जाने का मामला सामने आया था। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में दिनभर सर्च ऑपरेशन भी चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed