{"_id":"675204d2a41c2af5ff0a7337","slug":"enchrochment-at-court-road-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-115493-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अतिक्रमण पर कार्रवाई दिखावा, कोर्ट रोड पर रेहड़ियों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अतिक्रमण पर कार्रवाई दिखावा, कोर्ट रोड पर रेहड़ियों का कब्जा
विज्ञापन
-टीम ने कालीबड़ी में चुनिंदा लोगों को चेतावनी देकर फुटपाथ से हटाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। मुख्य बाजार से लेकर कोर्ट रोड, कालीबड़ी से लेकर शहीदी चौक तक अतिक्रमण के मकड़जाल में फंसे शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई दिखावा मात्र बनकर रह गई है। वीरवार को नगर परिषद की टीम ने कालीबड़ी में चुनिंदा लोगों को चेतावनी देकर फुटपाथ से हटाया।
हालांकि इस बार भी टीम के पहुंचने से पहले कार्रवाई की जानकारी लोगों तक पहुंच गई। जिसके बाद परिषद की यह कार्रवाई चेतावनियों और दिखावे तक ही सीमित होकर रह गई। शहर के कोर्ट रोड पर अतिक्रमण को लेकर कुछ दिन पहले ही नगर परिषद की ओर से कार्रवाई की गई थी लेकिन कार्रवाई के तीस मिनट बाद ही फिर अतिक्रमणकारी फिर से काबिज हो गए। शाम ढलने के बाद सड़क का आधा हिस्से रेहड़ी ने और आधा यहां सब्जी लेने के लिए खड़े होने वाले वाहनों से भरा रहता है जिससे सड़क पर जाम लगता है।
शहीदी चौक में नारियल पानी बेचने वाले की दुकान पर पहुंची नगर परिषद की टीम की कार्रवाई पर स्थानीय निवासी रजत खुल्लर ने रोष जताते हुए कहा कि शहर में शहीदी चौक से नीचे का इलाका जिसमें कोर्ट रोड, मुखर्जी चौक और मुख्य बाजार शामिल हैं। वहां कोई भी स्थान ऐसा नही जहां फुटपाथ अतिक्रमण से खाली हो। लेकिन वहां विभाग अतिक्रमण को हटाने में नाकाम दिखाई देता है। उन इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है जहां अतिक्रमण नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर एक-दो दुकानदारों ने कोई समान बाहर रखा भी है तो उससे लोगों को कोई परेशानी नहीं है। अगर नगर परिषद वाकई लोगों की सहूलियत के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है तो उसे बाजार की ओर भी देख लेना चाहिए। यहां अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल भी चल पाना कई बार मुश्किल हो जाता है। वहीं, टीम का नेतृत्व कर रहे नगर परिषद के खिलाफवर्जी अरुण सैनी ने कहा कि आज की कार्रवाई कालीबड़ी से लेकर शहीदी चौक थी। शुक्रवार को जराई चौक से हटली मोड़ तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। शहर के बाजार में आने वाले दिनों में कार्रवाई की जाएगी।