फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   employ news

Kathua News: कर्मियों ने 72 माह का बकाया वेतन और नियमितकरण की मांग पर की चर्चा

विज्ञापन
employ news
कहा-पूर्व में किए वादे को जल्द पूरा कराएं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने सब डिवीजन बिलावर के प्रधान विमल राय की अध्यक्षता में नगरोटा गुजरू में मासिक बैठक की। इसमें अस्थायी कर्मचारियों ने डॉ. जितेंद्र सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर बधाई दी। यूनाइटेड फ्रंट सदस्य महेंद्र सिंह मनकोटिया ने बताया कि पूर्व में डॉ. जितेंद्र ने भरोसा दिया था कि स्थायी कर्मचारियों को हक दिलाने में सहयोग करेंगे। अब वह 72 माह का बकाया वेतन और नियमितकरण की मांग पूरी कराएं।

सेवानिवृत कर्मचारियों ने पीएचई इंप्लाइज एसोसिएशन बिलावर के चेयरमैन मोहिंदर कुमार की अध्यक्षता में सरकार से अप्रैल 2021 के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों को पूरा सेवानिवृत्ति लाभ देने की मांग रखी। कहा कि अप्रैल 2021 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के साथ भेदभाव न किया जाए। उन्हें पूरी पेंशन और ग्रेच्युटी जल्द दी जाए। बताया कि 80 प्रतिशत सेवानिवृत कर्मचारियों को एसआरओ 59 और 149 के तहत सेवानिवृत्ति लाभ मिल गया है। लेकिन 20 प्रतिशत हक मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मनकोटिया को इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स की ओर से जम्मू-कश्मीर का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। बैठक में यूनाइटेड फ्रंट के सदस्य पुरुषोत्तम कुमार, बंटी, राज कुमार, बलवीर चंद, कुलभूषण, सुभाष चंद्र, राम सिंह, किशोरी लाल, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed