{"_id":"68604107e175d054ad0a0bda","slug":"emphasis-on-ground-monitoring-instructions-to-expedite-projects-kathua-news-c-201-1-knt1008-121451-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जमीनी निगरानी पर दिया बल, परियोजनाओं में तेजी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जमीनी निगरानी पर दिया बल, परियोजनाओं में तेजी के निर्देश
Sun, 29 Jun 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
डीसी कठुआ ने की स्कूली ढांचागत कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने शनिवार को शिक्षा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विंग की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बताया गया कि प्राथमिक शिक्षा खंड में 30 स्वीकृत कार्यों में से 13 कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जबकि चालू वित्तीय वर्ष के लिए 17 नए कार्य जोड़े गए हैं।
डीसी ने संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारियों को नियमित स्थल निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रियान्वयन एजेंसियों को प्रत्येक सप्ताह क्षेत्रीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा खंड में 9 में से 3 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और छह पर कार्य प्रगति पर है। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश के बजट के तहत कुल 137 में से 42 कार्य पूरे हो चुके हैं और 107 चालू वित्तीय वर्ष में लिए गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान बताया गया कि कठुआ उपमंडल में लोक निर्माण विभाग के तहत 66 कार्यों में से 37 पूरे हो चुके हैं और 19 नए कार्य निविदित किए गए हैं। हीरानगर उपमंडल में 31 कार्यों में से 8 पूरे हुए हैं और 17 नए जोड़े गए हैं। बसोहली उपमंडल में 117 कार्यों में से 63 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि बिलावर में 136 कार्यों में से 42 पूरे हो चुके हैं और शेष प्रगति पर हैं।
आरईडब्ल्यू कठुआ की ओर से शिक्षा क्षेत्र के तहत 63 कार्य किए जा रहे हैं, जो विभिन्न चरणों में हैं। डीसी ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने विभागों के बीच समन्वय को सुचारु कार्यान्वयन का आधार बताते हुए कहा कि किसी भी भूमि या राजस्व से जुड़ी समस्या की जानकारी समय रहते राजस्व विभाग को दी जाए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जोनल शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जमीनी स्तर की समस्याओं की जानकारी सीधे डीसी कार्यालय को देकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा के अलावा कठुआ, बसोहली, बिलावर और हीरानगर डिवीजन के लोक निर्माण अभियंता, जोनल शिक्षा अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।