{"_id":"61bf7fdb45591a7a382b98cd","slug":"electricity-workers-demonstrated-against-privatization-kathua-news-jmu250167985","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन
बिलावर। बिजली विभाग की ओर से जारी काम छोड़ हड़ताल के चलते बिलावर उपमंडल में बिजली सप्लाई प्रभावित रहने से इलाके के करीब एक लाख लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर पिछले 2 दिनों से विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को हड़ताल के दूसरे दिन फिंतर रिसीविंग स्टेशन परिसर में सभी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बिजली कर्मचारियों ने मांग की है कि जब तक सरकार बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले को वापस नहीं लेती तब तक काम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी।
इस अवसर पर कई बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बिलावर में शनिवार रात नौ बजे से गुल हुई बिजली रविवार देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ हो जाने से लोगों को एक दूसरे से संपर्क करने में दिक्कतें उठानी पड़ी। ज्यादातर गांवों में पंपिंग स्टेशनों पर बूस्टिंग न होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई। विद्यार्थियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। विद्यार्थी राहुल, सुधांश, विक्रम, अभिषेक ने बताया कि परीक्षाओं का दौर चल रहा है और पढ़ाई करने में सबसे अधिक दिक्कत आ रही हैं। ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है, क्योंकि बिजली सप्लाई प्रभावित होने से उनके मोबाइल स्विच ऑफ हो गए हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली विभाग के मुलाजिमों की समस्या का समाधान किया जाए और इलाके में बिजली सप्लाई बहाल की जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके।
बिजली पर निर्भर कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। फर्नीचर की दुकान चला रहे नरेश ने बताया कि पिछले 2 दिनों से बिजली सप्लाई ठप है जिसके चलते कोई भी कारोबार नहीं कर पा रहे हैं। वेल्डिंग की दुकान करने वाले सोनू ने कहा कि बिना बिजली के उनका कारोबार संभव नहीं है। दो दिनों से कोई कामकाज नहीं किया है जिससे आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हो गए हैं। आटा चक्की चलाने वाले प्रेम कुमार ने बताया कि बिजली सप्लाई प्रभावित होने से कारोबार ठप हो गया है। बता दें कि उपमंडल में शनिवार शाम चार बजे के बाद कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई थी। रविवार देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।