फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election news

Kathua News: त्रिस्तरीय सुरक्षा में ईवीएम, 18 स्ट्रांग रूम पर सुरक्षाबलों का पहरा

विज्ञापन
election news
कठुआ। उधमपुर लोकसभा सीट पर पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार देर रात में ही कठुआ के राजकीय कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम पहुंचना शुरू हो गईं थीं। शनिवार को भी दिनभर कड़ी सुरक्षा में ईवीएम लाई जाती रहीं। यहां बने 18 स्ट्रांग रूम में यह ईवीएम तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगी। इसके लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाबल और पुलिस तैनात की गई है। उम्मीदवारों को भी ईवीएम पर नजर रखने की अनुमति होगी। पार्टियों के लोगों के लिए कॉलेज परिसर में ही टैंट लगाया जाएगा। यहां से यह सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से ईवीएम पर 24 घंटे निगरानी कर सकते हैं। प्रतिनिधियों के लिए चुनाव कार्यालय की तरफ से छाया, पानी की भी व्यवस्था की गई है।अब चार जून को उधमपुर-डोडा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले 12 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला होगा। तब तक डिग्री कॉलेज के 18 स्ट्रांग रूम चुनाव अधिकारियों की निगरानी में रहेंगे। जिला उपायुक्त-कम-निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश मिन्हास ने बताया कि कठुआ जिला के तमाम मतदान केंद्रों से कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम शुक्रवार रात में ही पहुंचना शुरू हो गई थीं। देर रात तक ईवीएम के साथ चुनाव कर्मी पहुंचते रहे। बनी विधानसभा क्षेत्र के 7 मतदान केंद्रों को छोड़कर अन्य सभी जगह से ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं। इसके बाद उधमपुर, डोडा, रामबन और किश्तवाड़ के सभी विधानसभा हलकों की मशीनें जिला हेडक्वार्टर पर एकत्रित की जाएंगी। सोमवार को स्ट्रांग रूम सील कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सीसीटीवी की भी रहेगी निगरानी
सभी स्ट्रांग रूम हर तरफ से सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। इसके बाद स्ट्रांग रूम के आस-पास केंद्रीय सुरक्षाबलों का कड़ा पहरा रहेगा और एक सुरक्षा घेरा जम्मू-कश्मीर पुलिस का होगा। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश मिन्हास ने बताया कि परिसर में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्ट्रांग रूम के बाहर और आस-पास के क्षेत्र में भी सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed