फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election news

Kathua News: पहली बार वोट डालने आए युवाओं में दिखा काफी उत्साह

विज्ञापन
election news
बसोहली। लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बसोहली निर्वाचन क्षेत्र के 107 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सभी पोलिंग स्टेशनों पर लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हुए। हालांकि खराब मौसम, हल्की बारिश और तूफान के चलते लोगों की संख्या में कमी जरूर रही। दोपहर करीब 12 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर लोगों की संख्या में बढ़ोतरी नजर आई। पहली बार वोट डालने आए युवा व युवतियां काफी उत्साहित दिखे। उन्होंने अपने विचार भी साझा किए। कहा कि उनका वोट राष्ट्र के हित में होगा।
विज्ञापन

गर्ल्स हाईस्कूल बसोहली पोलिंग स्टेशन नंबर 103 व 104 पर पहली बार मतदान करने आए अतुल और लविश चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने मत का दान किया है। वहीं डाइट बसोहली के पोलिंग बूथ नंबर 106 व 107 पर पहली बार वोट डालने आई गरिमा गुप्ता, डाली देवी और जाहिद ने बताया कि उन्होंने अपने मत का दान राष्ट्रहित में किया। गर्ल्स हाईस्कूल में बनाए गए पोलिंग सेंटर में पीडब्ल्यूडी वोटर जतिंदर और 85 वर्षीय यशपाल कपूर ने वोट डालकर इस पल को तस्वीरों में कैद किया। वहीं डाइट बसोहली में बनाए गए पोलिंग स्टेशन में 92 वर्षीय सावित्री देवी अपने 73 वर्ष के बेटे चांद किशोर के साथ मतदान के लिए पहुंचीं। नवविवाहित संदीप शर्मा सिर पर बंधे सेहरे के साथ डाइट बसोहली में स्थापित किए गए मतदान केंद्र पहुंचे। यहां वह विवाह के दूसरे दिन वोट डालने आए और काफी उत्साहित भी दिखे। उन्होंने कहा कि यह मेरी देश के प्रति जिम्मेदारी है। वहीं एडीसी बसोहली अनिल कुमार ठाकुर ने राजकीय डिग्री कॉलेज में बने मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। वहीं दूर दराज इलाकों में पगडंडियों से होते हुए लोग वोट डालने पोलिंग स्टेशन तक पहुंचे। पहाड़ी इलाकों में कई बीमार महिलाओं को पालकी में डालकर लोग वोट डालने के लिए पोलिंग स्टेशन तक लाया गया। दोपहर करीब पौने पांच बजे के बाद बारिश हुई, जिसकी वजह से मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले लोगों को बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed