फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election news

Kathua News: आईबी से कंडी तक बारिश पर भारी पड़ा मतदाताओं में वोट का जोश

विज्ञापन
election news
हीरानगर। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में मतदान के लिए लोगों में भारी जोश देखने को मिला। सुबह और दोपहर को तेज बारिश के बावजूद लोगों में वोट का जोश बारिश पर भारी पड़ता दिखा। खासतौर पर युवा मतदान को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

हीरानगर विधानसभा का कंडी इलाका हो या फिर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सेट गांव में बने मतदान केंद्र, सभी जगह सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं और शाम तक मतदान का सिलसिला जारी रहा। आईबी से सटे गांव कड़ियाला में बनाए गए मॉडल पोलिंग बूथ पर लोगों के लिए बिजली पानी के अलावा पंडाल की व्यवस्था की गई थी लेकिन बारिश की वजह से पंडाल हटा दिया गया। चार सीमावर्ती गांवों के लिए बनाए गए इस पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखीं लेकिन लोग समय की परवाह न करते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। अन्य सुविधाओं के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार मतदान करना था प्राउड मोमेंट
सीमावर्ती गांव कड़ियाला में बने मतदान केंद्र पर पहली बार अपना मतदान करने पहुंचे मोहित शर्मा ने कहा यह उनके लिए प्राउड मोमेंट है और वह अपना मतदान करने के बाद बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर वह अपने परिजनों से मतदान कैसे होता है, यह पूछते थे लेकिन खुद मतदान करने के बाद जानकारी भी मिल गई। मतदान करने के बाद ही उन्हें पता चला कि उनकी हिस्सेदारी से ही लोकतंत्र मजबूत है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे पर उन्होंने अपना मतदान किया है और आशा करते हैं कि आने वाले समय में उनके द्वारा चुने गए नुमाइंदे बेरोजगारी खत्म करने पर गंभीरता से काम करेंगे।
------------------------------------------
हर किसी को इस महापर्व में बढ़-चढ़कर लेना चाहिए हिस्सा
कंडी इलाके के छन्न दित्याल मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने के बाद अंजलि शर्मा ने कहा कि वह पहली बार मतदान करने पर बेहद उत्साहित हैं। देश में विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान किया है। मतदान की ताकत को हर किसी को समझना चाहिए और बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेना चाहिए। किसी भी राजनीतिक दल को वोट करने से पहले उसकी नीतियों पर विचार विमर्श जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed