फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election news

Kathua News: खराब मौसम के बावजूद मतदाताओं का उत्साह आसमान पर

विज्ञापन
election news
कठुआ। लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने वाले जिला कठुआ के मतदाताओं में मतदान को लेकर पूरा दिन उत्साह देखा गया। सुबह सात बजे ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे लोगों ने लाइनों में लगकर मतदान किया। इस दौरान पहले सुबह 8 बजे और फिर दोपहर बाद बारिश के बाद भी पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की कतारें दिखाई दीं। इस बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। बता दें कि शुक्रवार की सुबह ही शहर के पोलिंग स्टेशनों पर मतदाता पहुंचने लगे। दिन बीतने के साथ-साथ लोगों में भारी उत्साह देखा गया। दोपहर 12 से दो बजे के बीच जिला भर के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें दिखाई दीं। इस दौरान महिलाओं की खासी भागीदारी देखी गई। युवा मतदाताओं ने भी पहली बार मतदान कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

बारिश से हुई दिन की शुरुआत, दोपहर को ही दिन में छाया अंधेरा
शुक्रवार सुबह की शुरुआत बारिश से हुई। सुबह छह बजे शुरू बूंदाबांदी ने सात बजने तक झमाझम बारिश का रूप ले लिया। इस बीच कुछ लोग मतदान केंद्रों में पहुंच चुके थे। लगभग आधा घंटा तेज बरसात के बाद बारिश थमी। इस दौरान मतदाता कम दिखे लेकिन साढ़े सात बजे बारिश थमने के बाद लोगों की आमद शुरू हुई जोकि दिन भर जारी रही। उसके बाद आसमान साफ हो गया। तेज हवा और हल्की धूप के बीच मतदाताओं का उत्साह दोपहर एक बजने तक चरम पर पहुंच गया। दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब आसमान में काले बादल छाए और चार बजे भारी बारिश शुरू हो गई लेकिन इस दौरान भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर के अधिकतर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। हालांकि, एक घंटा बरसात हुई। उसके बाद बारिश थम गई लेकिन आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को किया प्रेरित
शुक्रवार सुबह उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश मिन्हास ने वार्ड एक स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने खासकर युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंंने कहा कि हर किसी को लोकतंत्र के इस महापर्व में आहुति डालनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed