{"_id":"6621a9ae519f2ef6cd0513d6","slug":"election-news-kathua-news-c-201-1-knt1007-108880-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम की काट : बारिश आ भी जाए तो सभी पोलिंग स्टेशनों में होगा वेटिंग हॉल का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम की काट : बारिश आ भी जाए तो सभी पोलिंग स्टेशनों में होगा वेटिंग हॉल का इंतजाम
विज्ञापन
कठुआ। उधमपुर संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर काउंटडाउन शुरू हो गया है। वहीं, लोकतंत्र के इस महापर्व पर खराब मौसम रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है लेकिन इसके लिए जिला चुनाव कार्यालय ने पहले से तैयारियां कर ली हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए जिला चुनाव कार्यालय ने हर पोलिंग स्टेशन के पास एक हॉल की व्यवस्था कर ली है। इसमें रुक कर मतदाता अपनी बारी और मतदान के बाद बारिश थमने का इंतजार कर सकेंगे। जिसकी पुष्टि उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश मिन्हास ने की है। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग स्टाफ के अलावा प्रीजाइडिंग अफसर, माइक्रो ऑब्जर्वर, हेल्पर और गाइड के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि चुनाव से संबंधित ड्यूटी करने वाला हर अधिकारी-कर्मचारी अपने अन्य जरूरी सामान के साथ रेन कोट और छाता जरूर रखे। वहीं, वीरवार को डिग्री कॉलेज से रवाना की गई पोलिंग पार्टियों को छाते भी उपलब्ध करवाए गए।
इस बार 80 फीसदी से अधिक हो मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राकेश मिन्हास ने कहा कि भले ही 19 अप्रैल को बरसात की संभावना है लेकिन लोगों में जोश कम नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग की ओर से बरसात को देखते हुए प्रबंध किए हैं। लोग मतदान के लिए अपनी बारी आने तक और मतदान के बाद बारिश थमने तक पोलिंग स्टेशन के पास हाल में रुक सकते हैं। लोग अपना जोश बनाए रखें। गत वर्ष 74 फीसदी मतदान हुआ लेकिन इस बार मतदान 80 फीसदी से अधिक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर पात्र मतदाता शुक्रवार को अपने पोलिंग स्टेशन पर जाकर लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में अपना योगदान दे।
सुबह हुई बारिश, दोपहर को आसमान साफ
बता दें कि वीरवार की सुबह 11 बजे के करीब शहर में अचानक से आसमान में काले बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधा घंटा बारिश के दो घंटे बाद मौसम साफ हो गया लेकिन मौसम विभाग ने 19 से 23 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 19 अप्रैल को मध्यम और 20 अप्रैल को बूंदाबांदी की आशंका है।