फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   election

23 को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
election
कठुआ। पंचायती राज के सपने को साकार करते हुए राज्य में चार दशक बाद होने जा रहे ब्लाक विकास परिषद चेयरमैन चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। 24 अक्तूबर को होने जा रही मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से पूरा करवाने के लिए जिला के 18 ब्लाक मुख्यालयों पर 23 अक्तूबर को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। जिला के दूर दराज डुग्गन, बनी, मल्हार सहित डुगैन ब्लाक के लिए पोलिंग पार्टियां पहले रवाना होंगी जिसके बाद दोपहर तक जिला मुख्यालय के नजदीक की पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया जाएगा। उधर, दूसरे चरण का प्रशिक्षण भी समाप्त हो गया है। पोलिंग स्टाफ को चुनाव और मतगणना के दौरान इस्तेमाल होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियों से लैस किया गया है।
विज्ञापन

73 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं। इनमें भाजपा के 19 और 52 निर्दलीय हैं। 18 में से चार ब्लाक में दो उम्मीदवार ही आमने-सामने हैं। 17 महिलाएं और 56 पुरुष प्रत्याशी बीडीसी चुनाव में उतरे हैं।
विज्ञापन

मांडली से निर्विरोध बीडीसी चेयरमैन बनीं हैं रीता देवी
जिला के मांडली ब्लाक में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के अंतिम समय में तीन में से दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था जिसके नतीजतन लोअर डुंगाडा पंचायत की सरपंच रीता देवी निर्विरोध ब्लाक विकास कमेटी की चेयरमैन चुनी गई हैं। चुनाव विभाग की ओर से भाजपा की उम्मीदवार रीता देवी को चुनाव विभाग की ओर से विजयी घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरनोटी ब्लाक में 42 पंचायत प्रतिनिधि भाजपा में शामिल
ब्लाक विकास परिषद चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बाद अब केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी चुनाव प्रचार में उतर आए हैं। पीएमओ मंत्री ने रविवार को बरनोटी ब्लाक से भाजपा प्रत्याशी बिकी शर्मा के समर्थन में वोट जुटाए। इस दौरान ब्लाक बरनोटी के 42 पंच सरपंचों ने भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के वादों को जमीनी हकीकत बनाया है। बरनोटी ब्लाक के दूरदराज इलाकों में पंचायतों को और सुदृढ़ करने के लिए लंबे अर्से बाद ब्लाक विकास परिषद के चुनाव करवाए जा रहे हैं। पार्टी ने युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है। और बिकी शर्मा ने पहले भी इलाके के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं ऐसे में मतदाताओं को भी उनपर पूरा भरोसा होना चाहिए।

ज्ञात रहे कि जिला की सबसे अधिक 31 पंचायतों वाले बरनोटी ब्लाक में 229 पंचायत प्रतिनिधि इस बार बीडीसी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सूत्रों की मानें तो कांटे की टक्कर माने जाने वाले बरनोटी ब्लाक में भाजपा का पलड़ा भारी होता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed