{"_id":"676327a0f826a1118006b544","slug":"eight-vehicle-impound-kathua-news-c-201-1-knt1008-115855-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पांच बसों सहित आठ वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पांच बसों सहित आठ वाहन जब्त
Thu, 19 Dec 2024 01:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
लखनपुर में यातायात नियमों की अवहेना के मामले में कार्रवाई करती परिवहन विभाग की टीम। स्रोत : सूच
- फोटो : kathua
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे के बीच परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 193 वाहनों का ई-चालान, 12.47 लाख रुपये जुर्माना
ओवरलोडिंग के साथ-साथ दस्तावेजाें को लेकर चलाई मुहिम, कुल 530 वाहनों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसीकठुआ। परिवहन विभाग की टीम ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है।
24 घंटे के भीतर टीम ने 530 वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की। इनमें से 193 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए। विभाग ने इन्हें 12,47,600 रुपये का जुर्माना ठोका है।
दस्तावेजों के अभाव में हाईवे पर चल रही पांच बसें, एक मैक्सी कैब, एक लोड कैरियर और एक थ्री व्हीलर को भी जब्त किया गया है। एआरटीओ शम्मी कुमार की अगुवाई में टीम ने विशेष रूप से लखनपुर में इस अभियान को अंजाम दिया। खास तौर पर प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों की जांच की गई। ओवरलोडिंग के साथ-साथ दस्तावेजों को लेकर चलाई गई इस ड्राइव में दौरान उल्लंघनकर्ताओं पर नकेल कसते हुए उन्हें जुर्माना किया।
एआरटीओ ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर विशेष पाल महाजन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। बुधवार को अभियान को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनपुर के साथ साथ जिले के अन्य मार्गों पर भी निगरानी रखकर जांच की गई। टीम ने इस अभियान में कुल 530 वाहनों की जांच की। इनमें से 193 वाहनों का विभिन्न यातायात उल्लंघनों के लिए चालान किया गया। यह एक बड़ा आंकड़ा है। ऐसे में आने वाले दिनाें में भी अभियान को तेज किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निरीक्षण अभियान में सुरिंदर कुमार, जतिंदर सिंह, राकेश कुमार, नीरज कुमार, राजन वर्मा, एसके राणा सहित अन्य मोटर वाहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन नियमों का किया उल्लंघन
निरीक्षण करते समय जांच टीमों ने ड्राइवरों को आवश्यक सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ वैध वाहन दस्तावेज रखने, ओवरस्पीड से बचने और ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से परहेज करने की सलाह दी है। साथ ही दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को क्रैश हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की नसीहत दी है। वहीं, निजी और वाणिज्यिक वाहन मालिकों को गलत पार्किंग से बचने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।