{"_id":"6937343a176c4bedac0db88e","slug":"eight-to-nine-suspects-were-spotted-in-guda-beldaran-and-the-police-launched-a-search-operation-kathua-news-c-201-1-knt1002-127012-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गुड़ा बेलदारां में आठ-नौ संदिग्ध दिखे, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गुड़ा बेलदारां में आठ-नौ संदिग्ध दिखे, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे से लगते गांव गुड़ा बेलदारां में 8 से 9 संदिग्धों के देखे जाने के बाद हीरानगर पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने जंगलों को बारीकी से खंगाला। जांच के दौरान मिले सभी प्रवासी मजदूर बताए गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गार सिंह नामक व्यक्ति ने क्षेत्र में 8 से 9 संदिग्ध लोगों को देखा और बताया कि इनमें से चार से पांच लोगों के पास पिट्ठू थे। इसकी जानकारी मिलते ही हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान पाया गया कि यह लोग प्रवासी मजदूर थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और क्षेत्र को जाने वाले संपर्क मार्ग के साथ लगते जंगलों को बारीकी से खंगाला गया। इसी दौरान यह मालूम पड़ा की कुछ प्रवासी मजदूर यहां से गुजरे हैं जो क्षेत्र में काम करने आए थे। करीब दो घंटे चलाए गए तलाशी अभियान के बाद इसे समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी की ओर से कंडी क्षेत्र के सुफेन इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान अंबे नाला, उज्ज दरिया और उसके आसपास के इलाकों की भी गहनता से तलाश की गई है। यह आतंकियाें की घुसपैठ के बाद पहाड़ों को जाने का पुराना रूट माना जाता रहा है।