{"_id":"6820f52efe5230e68004ca08","slug":"eight-people-including-four-minors-and-one-spo-injured-in-road-accidents-kathua-news-c-201-1-knt1009-120026-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क हादसों में एसपीओ सहित आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क हादसों में एसपीओ सहित आठ लोग घायल
Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 12 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
घायलों में चार नाबालिग भी, सभी जीएमससी में भर्ती, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
कठुआ। जिले में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में एसपीओ, चार नाबालिग सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला रविवार सुबह जीएमसी कठुआ गेट के सामने विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल की टक्कर से नाबालिग सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों की पहचान चरणजीत (40) और उनका सात वर्षीय बेटा प्रभज्योत निवासी गोविंदसर के रूप में हुई है। इसके अलावा अन्य मोटरसाइकिल पर सवार हरदयाल कुमार (19) निवासी जंगलोट को गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे मामले में दोपहर बाद हीरानगर इलाके में एक एसपीओ को बाइक से फिसलने के कारण गंभीर चोटें आई हैं।
घायल एसपीओ को स्थानीय लोगों ने उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायल की पहचान किशोर लाल (48) निवासी गुड़ा मेहता हीरानगर के रूप में हुई है। तीसरे मामले में रविवार दोपहर चड़वाल हीरानगर में नाबालिग राहगीर आलम (13) निवासी छपाकियां सांझीमोड एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। चौथे मामले में शनिवार देर शाम धार महानपुर में बाइक सवार दो नाबालिग अंशु ठाकुर (14) और भानू ठाकुर (17) दोनों निवासी धार महानपुर अज्ञात वाहन से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बसोहली अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। वहीं, शनिवार देर रात कालीबड़ी चौक के नजदीक मेहता पैलेस के सामने हुआ, जिसमें रितेश कुमार (36) निवासी वार्ड 2 कठुआ अनियंत्रित बाइक से गिरने से घायल हो गया। संवाद