{"_id":"678d56e0ce616cb173062f89","slug":"eight-injured-in-road-accident-in-kathua-district-kathua-news-c-201-1-knt1009-116702-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: तेज रफ्तार के कारण पांच जगहों पर हादसे, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: तेज रफ्तार के कारण पांच जगहों पर हादसे, आठ घायल
विज्ञापन
- सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ में चल रहा घायलों का उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर और इसके आसपास के इलाके में पांच अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पहला हादसा बीती शनिवार की शाम नगरी क्षेत्र के कल्याणपुर में हुआ। यहां मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपजिला अस्पताल नगरी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायलों की पहचान 23 वर्षीय युवक रोहन भगत पुत्र बाबू राम निवासी कल्याणपुर और 24 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र बलवीर चंद निवासी कीड़ियां गंडियाल के रूप में हुई है।
दूसरा हादसा शनिवार देर रात को जखबड़ मुट्ठी में हुआ। यहां 58 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार जनकार सिंह पुत्र रामपाल निवासी सुल्तानपुर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उपजिला अस्पताल नगरी में भर्ती करवाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
तीसरा हादसा शनिवार की देर शाम औद्योगिक क्षेत्र हटली मोड़ में पेश आया। यहां राहगीर को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल की पहचान 30 वर्षीय दीपक पांडे पुत्र कृष्ण पांडे निवासी बिहार, मौजूदा समय में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में हुई।
चौथा हादसा शनिवार देर शाम नगरी क्षेत्र के बटाला गांव में हुआ। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 25 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र कालू राम निवासी और 24 वर्षीय गगन कुमार पुत्र सतपाल दोनों निवासी विगवां के रूप में हुई है।
एक अन्य सड़क हादसा खरोट गांव में हुआ। यहां मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय प्रकाश सिंह पुत्र बेली सिंह और 20 वर्षीय मुकेश सिंह पुत्र मोहन सिंह दोनों निवासी पुराना पिंड जंगलोट कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का हालत स्थिर बताई जा रही है।