फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Efforts intensified to restore the damaged railway bridge between Katra-Udhampur

Kathua News: कटड़ा-उधमपुर के बीच क्षतिग्रस्त रेलवे पुल की बहाली के प्रयास तेज

Sun, 31 Aug 2025 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 31 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Efforts intensified to restore the damaged railway bridge between Katra-Udhampur
जम्मू। बाढ़ और बारिश के कारण कटड़ा-उधमपुर व कठुआ-माधोपुर रेल सेक्शन पर कई पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बीते मंगलवार से इस सेक्शन पर ट्रेनों का संचालन ठप है। शनिवार को उत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने इस सेक्शन का दौरा किया। यहां जारी बहाली कार्य की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उधमपुर-कटड़ा रेल सेक्शन पर रेल लाइन-163 को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। 27 अगस्त से बहाली के लिए जरूरी निर्माण कार्य चल रहा है। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सेक्शन का दौरा किया। उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक जम्मू, प्रधान मुख्य अभियंता उत्तर रेलवे और सहायक रेल प्रबंधक जम्मू भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया की रेल लाइन पर मलबा आया था। इससे पुल और पटरी को काफी नुकसान पहुंचा है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सोमवार तक सेक्शन पर संचालन पूर्ण रूप से बहाल हो सकता है। जम्मू-पठानकोट सेक्शन पर चौथे दिन भी ट्रेनों का संचालन ठप है। जम्मू आने वाली और यहां से जाने सभी ट्रेनें रद्द रहीं। हालांकि रेलवे ने फंसे हुए यात्रियों के लिए जम्मू से दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया। ट्रेन संख्या 04672 जम्मू-आंबेडकर नगर में 674 लोगों को उनके घर भेजा गया। ट्रेन संख्या 04670 जम्मू-छपरा जंक्शन आरक्षित विशेष ट्रेन से 800 के करीब यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।
विज्ञापन

आज भी 51 ट्रेनें रहेंगी रद्द
जम्मू आने और यहां से जाने वाली 51 ट्रेनें रविवार को भी रद्द रहेंगी। कठुआ और माधोपुर के बीच पुल 17 पर मिस-अलाइनमेंट के कारण संचालन पर अस्थायी रूप से रोक है। इस पुल पर एक लाइन पर ही संचालन हो रही है। ऐसे में रेलवे सिर्फ विशेष ट्रेन चला रहा है जबकि नियमित ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed