{"_id":"678bfbb3063f1e164004b6f7","slug":"education-officer-visit-government-schools-kathua-news-c-201-1-knt1009-116671-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मुख्य शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा से पहले छात्रों को तनावमुक्त रहने के दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मुख्य शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा से पहले छात्रों को तनावमुक्त रहने के दिए सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगत राम शर्मा ने लखनपुर जोन के दो स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने के सुझाव दिए। इसके अलावा उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयारियों का भी मूल्यांकन किया।
शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने लखनपुर जोन के हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट और मिडिल स्कूल मूले तालाब में दो विशेष सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें शर्मा ने प्रभावी परीक्षा तैयारी तकनीकों, यथार्थवादी समय सारिणी बनाने, अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने और मजबूत तनाव प्रबंधन रणनीतियों को विकसित करने के लिए विद्यार्थियों अनेकों सुझाव दिया गया।
उन्होंने विद्यार्थियों पर पड़ने वाले सामाजिक दबावों को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई को लेकर खुलकर संवाद करने का आग्रह किया। इस मौके पर शिक्षा अधिकारी ने आधुनिक शिक्षा में प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए, उन्होंने विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए आधुनिक उपकरणों के उपयोग के लाभों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने उपकरणों पर अति-निर्भरता और दुरुपयोग के प्रति आगाह किया।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने भौतिकी विषय की प्रमुख अवधारणाओं को संबोधित कर विद्यार्थियों की शंकाओं को दूर किया। इस मौके पर हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट के प्रधानाचार्य प्रीतम दास और मिडिल स्कूल के हेडमास्टर भारत भूषण के अलावा अन्य शिक्षा अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।