{"_id":"6100165e8ebc3e094140bdd2","slug":"education-kathua-news-jmu2403154198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में रिक्त पदों को भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में रिक्त पदों को भरने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर कस्बे के सरकारी मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल में रिक्त पड़े आठ लेक्चररों के पदों को भरने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में लेक्चरर की कमी विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी आती है।
बिलावर निवासी अभिभावक अंजू शर्मा ने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल में कई पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें अभी तक भरा नहीं गया है। बिलावर निवासी अभिभावक कमलेश सिहोतरा ने कहा कि उनकी बेटी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है, लेकिन हिंदी के लेक्चरर का पद रिक्त होने के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है।
किशनपुर निवासी देशराज ने कहा कि पॉलिटिकल साइंस के लेक्चरर का पद कई साल से खाली है। अर्थशास्त्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों की सही प्रकार से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बिलावर निवासी अभिभावक संजीव कुमार ने कहा कि रिक्त पड़े पदों को नहीं भरने से विद्यार्थियों को काफी परेशानियां आती हैं।
विज्ञापन
स्कूल में गणित, हिंदी, बॉटनी, जियोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, एजुकेशन, फिजिक्स और एग्रीकल्चर के आठ पद रिक्त पड़े हैं। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य जीडी रैना ने कहा कि स्कूल में रिक्त पड़े पदों की सूची बनाकर सीईओ कठुआ और शिक्षा विभाग जम्मू के निदेशक को सौंप दी गई है।